गंगा बैराज मार्ग के सरैया गांव मोड़ के पास निर्माणाधीन सरैया आरओबी पर डामरीकरण का 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो से तीन दिन में यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं सेतु निगम की ओर से घोर लापरवाही बरती जा रही है। आरओबी के दोनों दोनों छोरों पर कोई बेरीकेडिंग नहीं कराई गई है ऐसे में भूलवश कोई वाहन सवार आरओबी पर चढ़ गया तो हादसा हो सकता है। सरैया आरओबी को एक नवंबर तक हर हाल में तैयार कर चालू करने के निर्देश है जिसके चलते सेुत निगम की कार्यदायी एजेंसी साई कंट्रक्शन द्वारा तेजी से कार्य कराया जा रहा है। गंगा बैराज छोर से फोरलेन पुल पर 50 प्रतिशत डामरीकरण का कार्य करा लिया गया है। कंपनी के एक्सपर्ट नरेश सचान ने बताया कि चार चरणों में डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। आधे पुल तक कार्य पूर्ण करा लिया गया है, जल्द ही आजाद मार्ग छोर जहां पुल उतर रहा है वहां भी डामरीकरण का कार्य करा लिया जाएगा। इधर सेतु निगम की ओर से पुल के दोनों छोर पर बेरीकेडिंग नहीं कराई गई है जबकि रात में बैराज मार्ग पर अंधेरा रहता है ऐसे में भूलवश कोई वाहन पुल पर चढ़ गया तो वहां बेतरतीब ढंग से खड़े डंपर, जेसीबी, रोलर आदि से वाहन टकरा सकता है जिससे हादसा हो सकता है। लोगों ने बताया कि दोनों पुल को बेरीकेड करना चाहिए ताकि कोई भी वाहन अंदर न जा सके। वहीं आजाद मार्ग छोर पुल के उतार के पास गोल चौराहे का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। जबकि सेतु निगम एक नवंबर से पुल को चालू करने की बात कह रहा है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एस.के. सुमन ने बताया कि जो भी कमियां है उन्हें सही किया जाएगा।