फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: सहजनी रेलवे क्रॉसिंग पर लगा डेढ़ घंटे जाम, परेशान हुए राहगीर

Shikha Pandey Updated Sat, 27 Jun 2026 10:01 PM IST

सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आरओबी पर गर्डर रखने के लिए ब्लॉक लेने से रूट डायवर्जन होने से सहजनी रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। चटक धूप व उमस भरी गर्मी में जाम में फंसे राहगीर परेशान रहे। मालूम हो कि कार्य के दौरान गंगा बैराज से सरैया से मरहला चौराहा होकर आने जाने वाले वाहनों का डायवर्जन किया गया है। शनिवार दोपहर एक से 2:30 बजे के बीच सहजनी रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर एकदम से वाहनों का लोड बढ़ गया। इससे क्रॉसिंग मार्ग पर डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। हालांकि इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं रही। मौके पर मौजूद पीआरडी जवानों ने वाहनों को रोक-रोक कर रेलवे फाटक बंद कराया। वहीं जाम के कारण वाहनों की कई बार लंबी लाइन कतार लगी रही। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं शाम पांच बजे के बाद से फिर से रूक-रूक कर वाहन निकले। बता दे कि ट्रांस गंगा सिटी गंगा बैराज से वाहनों का डायवर्जन किया गया जिस कारण कानपुर और उन्नाव आने-जाने वाले वाहन इसी मार्ग से निकले।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें