एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने जा रहे क्रिकेट मैच को लेकर बीसीसीआई भले सहमत हो गई हो, लेकिन पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजन इस मैच को लेकर खफा हो रहे हैं। पहलगाम हमले में आतंकवादियों की गोली का सबसे पहले शिकार हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने भारत-पाक मैच को मंजूरी देने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया है। साथ ही कहा कि अभी सिर्फ तीन महीने ही हुए हैं और पहलगाम हमला इतनी जल्दी भूल गए।