कस्बा स्थित सुखवासी सिंह जनता महाविद्यालय के मैदान पर सोमवार को शोभिटॉल कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में वेद व्यास क्रिकेट अकादमी कालपी की टीम ने आरआर क्रिकेट अकादमी कानपुर की टीम को 27 रनों से हराकर जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सात जनवरी को खेला जाएगा। आरआर क्रिकेट अकादमी कानपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वेद व्यास क्रिकेट अकादमी कालपी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 135 रन बनाए। अनुकल्प सैनी ने सर्वाधिक 86 व निकेत ने 11 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर क्रिकेट अकादमी कानपुर की टीम 19 ओवर में 108 रन बनाकर आउट हो गई। प्रिंस ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। वेद व्यास अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए युवराज व अंश ठाकुर ने तीन- तीन विकेट लिए। टूर्नामेंट का उद्घाटन हाफिज अब्दुल अहद ने किया। इस मौके पर लालजी सचान, बब्बन सचान, शिवकरण सचान व नृपेंद्र सचान आदि मौजूद रहे।