श्री खाटू श्याम के भजनों और आरती के साथ मोतीझील लॉन में दो दिवसीय श्रीश्याम महोत्सव का रविवार देर रात समापन हो गया। कोलकाता से आईं कमला देवी कांकाणी (मौसी) के सानिध्य में संदीप दीक्षित ने श्री अखंड ज्योति पाठ किया। यह आयोजन श्री श्याम जी मित्र मंडल की ओर से किया गया था। कोलकाता के भजन गायक तुषार चौधरी ने हेरी सखी मंगल गाओ रे, आएगा-आएगा-आएगा, नीले चढ़ सवरा आएगा, गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।