फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शादी के नाम पर 270 लोगों को ठगा, दूल्हों को दिखाई थी एक ही फोटो, पांच हजार से लेकर 51 हजार की कटाई रसीद

कानपुर में गुजैनी निवासी धर्मेंद्र और उनके बेटे अमन ने शादी के सपने दिखाकर 270 लोगों से लाखों की ठगी की है। इन ठगों ने भावी दूल्हों और दुल्हनों को सुंदर लड़के-लड़कियों की फोटो भेजकर शादी कराने की बात कही, तो वे इनके सांझे में आ गए। शादी का सपना संजो रहे लोगों ने पांच हजार से लेकर 51 हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करवा लिया। शुक्रवार दोपहर रतनलालनगर चौकी पहुंचे ठगी के शिकार लोगों ने पुलिस को बताया कि गुजैनी जी-ब्लॉक में पुलिस कर्मी ज्ञानेंद्र द्विवेदी के मकान में किराए पर रहने वाले आरोपी पिता धर्मेंद्र और पुत्र अमन सर्वसमाज संस्था चलाते हैं। सुमन पटेल इसकी अध्यक्ष है। इन तीनों लोगों ने 26 दिसंबर को मोतीझील में सामूहिक सगाई व गोदभराई और पांच जनवरी को सामूहिक विवाह के आयोजन की बात कही थी। 26 दिसंबर की शाम को मोतीझील पहुंचने पर जब कोई आयोजन न दिखा और आरोपियों के फोन बंद मिले तो ठगी का अहसास हुआ। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि ठगों ने फोटो वाले लड़के या लड़की का नाम और पता किसी को नहीं बताया। लड़की या लड़के की एक फोटो कई लोगों को भेजी थी। रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगों ने कुल 270 रसीदें काटी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें