कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर में स्थित एक ऑटो पार्टस बनाने वाली फैक्टरी में मंगलवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल के दो वाहनों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्टरी में लाखों रुपये कीमत का सामान जल गया।