कानपुर में ‘गीता जयंती’ के उपलक्ष्य में विश्व के श्रेष्ठतम व प्राचीनतम ज्ञान ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता के माध्यम से चरित्रवान, देशभक्त व कर्मशील प्रधान सुशिक्षित व संस्कारित भारत का आह्वान किया गया। चेयरमैन विजय कपूर के आवाहन पर, यूथ वर्क्स आर्गनाइजेशन के चेयरमैन कार्तिक कपूर ने अपने सहयोगियों, दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी सदस्यों, व्यवसायियों, छात्रों व शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ दादा नगर में ‘गीता संदेश मानव श्रंखला’ बनाई।