चकेरी थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा ने अपनी इंग्लिश शिक्षिका पर मानसिक प्रताड़ना, जातिसूचक टिप्पणियां करने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों की शिकायत पर गुरुवार रात पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।