फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर प्लांट की दूसरी यूनिट को ग्रिड से जोड़ा गया, जल्द शुरू होगा वाणिज्यिक उत्पादन

शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Jul 2025 08:43 PM IST

नेवयली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) ने 1980 मेगावाट क्षमता वाली ताप विद्युत परियोजना की दूसरी यूनिट को रविवार काे रात 12:05 बजे 765 केवी ग्रिड से जोड़ा। अब जल्द वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होग सकेगा। प्लांट की अब केवल तीसरी यूनिट शुरू होना शेष है। इससे पूर्व पहली यूनिट की शुरुआत 12 दिसंबर 2024 को की गई थी। एनएलसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा एनयूपीपीएल के चेयरमैन प्रसन्न कुमार मोतुपल्ली ने पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। कहा कि अब परियोजना के अगले चरण (कोयला फायरिंग) की तैयारी शुरू हो गई है, जो कॉमर्शियल ऑपरेशन डिक्लेरेशन (सीओडी) का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें