ज्येष्ठ माह का आज दूसरा बड़ा मंगल है। भीतरगांव इलाके के कुड़नी हनुमान मंदिर में भक्तों के जोश और तप के आगे तापमान नतमस्तक दिखा। कुड़नी हनुमान दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह भंडारा चल रहा है। गर्भगृह के अंदर हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाने के लिए भोर से भक्तों की कतार लगी है। मंदिर परिसर जय श्रीराम, जय-जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा।