फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीसामऊ उपचुनाव को लेकर रोड शो करने कानपुर पहुंची डिंपल यादव

सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को पार्टी प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन में संगीत टॉकीज से रोड शो शुरू किया। वह दो घंटे देर से पहुंचीं। इस दौरान वह समाजवादी पीडीए रथ पर सवार रहीं। उन्होंने कहा कि जनता प्रत्याशी नसीम सोलंकी के साथ है। वह रिकॉर्ड मतों से जीतेंगी। पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम की चर्चा थी, लेकिन बाद में उनका कार्यक्रम टल गया। सांसद डिंपल यादव का रोड शो एक किमी लंबा है। संगीत सिनेमा के पास से रोड शो शुरू हुआ। इसके बाद चंद्रिका देवी चौराहा, हलीम कॉलेज होते हुए रूपम चौराहा पहुंचेगा। इसके बाद रोड शो समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें