फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष अय्यर बोले- देश से ज्यादा है कानपुर में लग्जरी कारों की ग्रोथ

कानपुर में लग्जरी श्रेणी की कारों का बहुत अच्छा बाजार है। इसकी ग्रोथ 10-15 प्रतिशत सालाना है। वहीं पूरे भारत में ये ग्रोथ 7-8 प्रतिशत ही है। शहर में 500 से ज्यादा तो अकेले मर्सिडीज़-बेंज़ की 1.25 करोड़ मूल्य की कारें मौजूदा समय में हैं। ये स्थिति तब है जब यहां पर पहले मर्सिडीज़-बेंज़ कार का शोरूम और वर्कशॉप नहीं था। इस नवरात्र में शहर में ही 20-25 मर्सिडीज़-बेंज़ की कारों की बिक्री की संभावना है। एक साल में सौ से ज्यादा कारें बिकने की उम्मीद है। मर्सिडीज़-बेंज़ पहली वाहन कार निर्माता कंपनी है जिसने लग्जरी कार श्रेणी में इलेक्टि्रक व्हीकल (ईवी) की शुरूआत की थी। कंपनी की सौ कारों में से 8-9 कारें ईवी श्रेणी की बिकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें