कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कश्मीर के पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूरा घटनाक्रम पूछा और उनके बेटे का बदला लेने के लिए सरकार पर भरोसा रखने की बात कही। मृतक शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या और परिवार से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। एशान्या ने मुख्यमंत्री से कहा उन्हें कड़ा बदला चाहिए।