सरसौल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा कंपटीशन क्लासेस एंड फिजिकल अकैडमी द्वारा एक विशाल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कई राज्यों और जनपदों से आए प्रतिभाशाली युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 1600 मीटर की दौड़ में मनोज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की जबकि पियुष द्वितीय और सौरव तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ गया। संस्थान के संचालक राज पांडे की उपस्थिति में प्रतियोगिता का सफल संचालन डायरेक्टर हर्षित ने किया जिन्होंने बच्चों को प्रेरित कर उनका मनोबल बढ़ाया वहीं नियमित प्रशिक्षण देने वाले रोहित सर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों में अनुशासन और आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली।