साढ़ कस्बे में स्थित देशी शराब के ठेका पर आबकारी विभाग के नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। यहाँ 24 घंटे शराब उपलब्ध रहती हैं। मंगलवार सुबह करीब 6:45 बजे ही ठेके पर युवकों का जमावड़ा दिखा। सुबह-सुबह शराब खरीदने पहुंचे युवक न सिर्फ बोतलें ले जाते दिखे, बल्कि कुछ लोग दुकान के बाहर ही जाम छलकाते नजर आए। सुबह के समय मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को इस अराजकता के कारण काफी असहजता का सामना करना पड़ता है। प्रशासन की ढील के चलते सेल्समैन बेखौफ होकर तय समय से पहले ही बिक्री शुरू कर देते हैं।