ग्रामीण इलाकों में लाखों की लागत से बनाए गए ग्रामीण संसाधन पुनर्चक्रण (आरआरसी) केंद्र रखरखाव की कमी, कर्मचारियों की अनुपस्थिति, और ग्राम प्रधानों व सचिवों की उदासीनता के कारण बेकार पड़े हैं। करचुलीपुर ग्राम पंचायत का आरआरसी सेंटर गांव से आधा किमी दूर जंगल में बना है।