शनिवार को नरवल तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ। न्याय की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। कुल 97 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें राजस्व से संबंधित मामले सबसे अधिक रहे। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि शेष के लिए टीमें गठित कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।