रोटरी क्लब विराट का अधिष्ठापन समारोह द स्पोर्ट्स हब में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों की शपथ ली। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। समारोह में गोपाल शुक्ला को क्लब का अध्यक्ष और सरदार हरमोहिंदर सिंह को सचिव बनाया गया। नई कार्यकारिणी ने क्लब की जिम्मेदारियां संभालते हुए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों और सदस्यों ने रोटरी क्लब के उद्देश्यों के अनुरूप सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। समारोह में क्लब के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।