फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर

बिषधन रसूलाबाद मार्ग पर मेघजाल के पास रविवार दोपहर 12 बजे के करीब दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने किशोर सहित दो को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक की हालत नाजुक देख हैलट रेफर कर दिया। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के थाना पुरवा निवासी रवींद्र ने बताया कि अनुज (16) पुत्र पिंटू उर्फ प्रेमचंद अपने चाचा जसकरन के साथ बाइक से सिसाही रामपुर में बहन को लेने जा रहा था। रसूलाबाद-बिषधन मार्ग पर मेघजाल के पास पहुंचने पर जसकरन बाइक को सड़क किनारे खड़ी करके लघुशंका के लिए चला गया। इस दौरान अनुज बाइक पर बैठा था। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार अनुज की बाइक से टकरा गए। हादसे में अनुज व दूसरी बाइक पर सवार नैनपुर कसमड़ा निवासी अमित (26) पुत्र सतीश सिंह व उसका साथी मोहित (25) पुत्र चंद्रबली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रसूलाबाद से पुट्टी खरीदने जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रसूलाबाद सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉ. सौरभ शाक्य ने अनुज व अमित को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहित की हालत नाजुक देखते हुए उसको हैलट कानपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर दोनों के परिजन रोते-बिलखते हुए सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत हुई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें