फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम

नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत विद्यालयों और सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए जिनमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ग्रामीणों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महाराजपुर थाना परिसर में निरीक्षक राजेश कुमार की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने शपथ ली तो वहीं नरवल थाने में निरीक्षक अखिलेश कुमार पाल ने ध्वजारोहण किया। नरवल तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में विशाल कवि सम्मेलन हुआ। तो वहीं टिकरा चौहान स्थित विद्यासागर एजुकेशन सेंटर में बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। टौंस के उषा पॉपुलर शिक्षण संस्थान में पूरे दिन गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और देर शाम तक बच्चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की। इसके साथ ही खेल और प्रतियोगिताओं में भी जोश देखने को मिला। कमालपुर गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ जिसमें ब्लाक प्रमुख डॉक्टर विजय रत्ना तोमर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सरसौल में सुरक्षा कंपटीशन क्लासेज और फिजिकल अकादमी द्वारा विशाल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विभिन्न राज्यों और जनपदों से आए प्रतिभाशाली युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस तरह अनेक जगहों पर गणतंत्र दिवस का पर्व धूम धाम से मनाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें