मौसम का मिजाज गुरुवार को सुबह अचानक बदल गया। तेज हवाएं चलने के साथ कुछ देर बारिश हुई। मौसम खुशगवार होने से एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, बारिश होने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल व भूसा गीला होने के साथ ही औंधे मुंह फसलें खेतों में गिर गई। इससे किसानों ने भारी नुकसान होने की बात कही है। सुबह करीब सात बजे से ही तेज हवाएं चलना शुरू हो गई। आठ बजे आधे घंटे तक बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। ग्राम शंकरपुर, फत्तेखेड़ा, हरिहरपुर, मझरा पीपरखेड़ा, देवारा कलां, देवारा खुर्द, सहजनी, हाजीपुर, कन्हवापुर, लक्ष्मीखेड़ा, अगेहरा समेत अन्य कई गावों में रहने वाले किसान राजाराम, कन्हैई, रोमगोपाल, सरजू प्रसाद, महादेव ने बताया कि यह समय गेहू की फसल के कटान के लिए होता है।