कल्याणपुर नया शिवली रोड से आईआईटी गेट तक वाटर लाइन डालने का काम चल रहा है। काफी जगह पाइप लाइन डाले जा चुके हैं। काम चल रहा है। ऐसे में बारिश होने से सड़क पर चारों तरफ कीचड़ हो गया है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बाइक सवार कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं। कई लोग तो चोटिल हो गए ।दुकानदार विशाल के मुताबिक जलभराव के चलते राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। पाइप लाइन पड़े हैं। उस पर मिट्टी डाल दी गई है, बारिश में फिसलन बढ़ गई थी। गाड़ियों के पहिए धंस भी रहे हैं। कीचड़ की वजह से राहगीर एक सिंगल लेन से निकल रहे हैं। जिस कारण बार बार जाम लगता है। यह मुख्य मार्ग है। इस रोड पर और इससे जुड़े लिंक रोड पर करीब 15 गेस्ट हाउस और 30 से अधिक अस्पताल हैं। दस स्कूल हैं। यहां से दस हजार से अधिक वाहनों का आवागम है। कीचड़ की वजह से पब्लिक को परेशानी हो रही है।