गंगाघाट रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास से शुक्रवार को रेलवे ने आरपीएफ व जीआरपी की मदद से 12 अवैध कब्जे ढहाए थे। इसके बाद बेघर हुए कई परिवार अब ठंड की रात सड़क पर ही बिता रहे है। वहीं, शनिवार को दूसरे दिन रेलवे ने अभियान नहीं चलाया। लोग अपना सामान और मलबा हटाते रहे। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान रेलवे स्टेशन के निकट चला। यहां रेलवे ने अपनी जमीन पर काबिज कब्जों को हटाया। इसमें छह परिवार बेघर हो गए हैं, जिनकी सर्द रातें अब सड़क पर ही गुजर रही है। बेघर हुए लोगों का कहना रहा कि एक ओर सरकार गरीबों को मकान देने की बात करती है तो दूसरी ओर उन्हें उजाड़ा जाता है।