फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता बास्केटबॉल बालिका वर्ग में खेले गए क्वार्टर और सेमीफाइनल मैच

केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में चल रही 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता बास्केटबॉल बालिका वर्ग में शनिवार को क्वार्टर और सेमीफाइनल मैच खेले गए। अंडर 14 के सेमीफाइनल मैच में चेन्नई और जयपुर और अंडर 17 में चंडीगढ़ और आगरा की टीम ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर-14 के पहले क्वार्टरफाइनल मैच में आगरा ने गुवाहाटी को 41-23 से, दूसरे मैच में लखनऊ ने गुरुग्राम को 25-22 से, तीसरे मैच में देहरादून ने मुंबई को 24-10 से, चौथे मैच में चेन्नई ने आगरा को 18-11 से, पांचवें मैच में बंगलूरू ने दिल्ली को 14-0 से, छठे मैच में जयपुर ने हैदराबाद को 18-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें