कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के हकीम नगर गांव में स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे और स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पहले जहां कम बिल आता था, वहीं अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद खर्च कई गुना बढ़ गया है। उनका कहना है कि मीटर की रीडिंग पारदर्शी नहीं है और उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं मिल पा रही।