फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दुर्गा मंदिर में पूर्व विधायक ने माथा टेका, झांकियों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया

गोविंदनगर स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से दर्शन करने वाले भक्तों की लंबी लाइन रही। सुबह आठ बजे माता रानी की महाआरती हुई।पूर्व विधायक अजय कपूर ने माता के दर्शनकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। भक्तों को माता की चुनरी प्रसाद के रूप में भेंट की गई। शाम सात बजे महाआरती के बाद अंकुर नटराजन पार्टी ने नौ देवियों, हनुमान, भोलेनाथ आदि की झांकियों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। झांकी देखने के लिए मंदिर प्रांगण में भीड़ रही। इन्हें संभालने के लिए सेवादारों को मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर के चेयरमैन विजय कपूर ने भक्तों को प्रसाद बांटा। यहां पर अध्यक्ष गुलशन चावला, महामंत्री सुरेंद्र सराफ, मीडिया प्रभारी श्यामलाल मूलचंदानी, व्यवस्थापक अशोक गांधी, ओंकारनाथ मल्होत्रा, नवदीप उप्पल, हर्ष चावला, सुनील मल्होत्रा आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें