फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरहला चौराहे से आजाद मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, निकलना मुश्किल

शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Oct 2025 11:25 PM IST

मरहला चौराहे से आजाद मार्ग होकर जाजमऊ बदरका चौराहे की ओर जाने वाले चंद्रशेखर आजाद संपर्क मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। मार्ग प्रकाश की व्यवस्था न होने से रात में दोपहिया वाहन सवार गड्ढों में फंसकर चुटहिल होते रहते हैं। इससे राहगीरों में खासी नाराजगी है। मरहला चौराहे से बदरका चौराहे के बीच आजाद मार्ग पर छोटे-बड़े मिलाकर करीब 60 गड्ढे हैं। महेशखेड़ा, कटहादलनारायणपुर, पोनी गांव, निहाल खेड़ा मोढड़, सुखलाला खेड़ा मोड़, गजियाखेड़ा गांव मोड़ समेत अन्य जगहों पर गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें