जाजमऊ टीले के पास अभी भी कई गरीब परिवार रहे हैं। कच्चे घरों को बनाकर बस अपना गुजर-बसर कर रहे हैं। हर बार बारिश में यहां हादसा होता है। बावजूद इसके शासन- प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता। सोमवार को हुए हादसे में मृतका अनीस के परिजन जिम्मेदारों को कोसने के साथ लापरवाही का भी आरोप लगा रहे।