फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हिस्ट्रीशीटर काे गिरफ्तार कर पुलिस ने निकाला जुलूस

Shikha Pandey Updated Tue, 11 Aug 2026 07:24 PM IST

गुजैनी के मर्दनपुर में अधिवक्ता के घर अपने गुर्गों के साथ पथराव करने वाले हिस्ट्रीशीटर पंकज ठाकुर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका वर्चस्व खत्म करने के लिए इलाके में जुलूस निकाला। इस दौरान हाथ जोड़कर आरोपी बोला कि मुझे माफ कर दो। आगे से अपराध नहीं करूंगा...। पुलिस के अनुसार आरोपी पर 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। मर्दनपुर निवासी अधिवक्ता निखिल तिवारी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि बीए में पढ़ने वाले उनके छोटे भाई अखिल ने डेढ़ महीने पहले पंकज ठाकुर को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। वापस मांगने पर पंकज ने कुछ दिन पहले भाई को अंबेडकरनगर बुलाकर उसे जमकर पीटा था। अधिवक्ता के मुताबिक छह अगस्त की देर रात तीन बजे पंकज ने अपने साथी सनी गुप्ता और दो अज्ञात युवकों के साथ उनके घर पर पथराव कर दिया था। मामले में गुजैनी पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जुलूस निकालने के बाद आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी के अन्य साथी की तलाश के लिए दो टीमें लगी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें