बुधवार को जगह-जगह नए साल का जश्न मनाने का माहौल रहने के कारण गंगाघाट पुलिस अलर्ट मोड़ृ पर रही। नगर में जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की गईं, इस दौरान दो और चार पहिया मिलाकर कुल 55 वाहनों के चालान पुलिस द्वारा किए गए जिसमें सीट बेल्ट न लगाने, हेलमेट और दस्तावेज न होने की दशा में किए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी जगह माहौल शांत रहे और सौहार्द से नए साल का जश्न मनाए इसके लिए पुलिस को टीमवार नगर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में तैनाती कराई गईं। वहीं नवीन गंगापुल मोड़, गंगा बैराज, जाजमऊ क्षेत्र के पोनी गांव मोड़, मरहला चौराहा, नेहरू नगर मोड़, पोनी तिराहा पर एक साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें तीन सवारी और नशे में बाइक चलाने वालों पर अधिक नजर रखी गईं। संदिग्ध दिखने वालों दो और चार पहिया वाहनों की चेकिंग भी की गईं। चेकिंग अभियान देर रात तक चलने की बात कही गईं।