फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पटाखों के खिलाफ नवीन गंगापुल पर पुलिस ने चलाया अभियान, वाहनों की ली तलाशी

एसपी उन्नाव के निर्देश पर मंगलवार दोपहर से शाम तक गंगाघाट पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान चलाते हुए वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान दो व चार पहिया 35 वाहनों के चालान भी किए गए। पुलिस ने कार और स्कूटियों की तलाशी ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट अजय कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर के मूलगंज में हादसे के बाद अफसरों के निर्देश पर नवीन गंगापुल वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो और चार पहिया 35 वाहनों का चालान हेलमेट, गलत नंबर प्लेट, सीट बेल्ट आदि में किए गए। वहीं मालवाहक वाहनों की जांच की गई। कोतवाल ने बताया कि अवैध पटाखा किसी भी हालत में जिले में की सीमा से होकर न जाए इसके लिए अभियान चलाया गया। चार कारों के शीशे में लगी काली फिल्म भी उतरवाई गई। शाम को राजधानी मार्ग व गली मोहल्लों में पुलिस ने पैदल गश्त कर बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर निगाह रखी। लोगों को हिदायत दी गई कि अवैध पटाखे का भंडारण किसी भी हाल में न करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें