फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने जरीब चौकी चौराहे का निरीक्षण किया

जरीब चौकी चौराहे पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम का प्रमुख कारण बन रहे आईलैंड और यातायात में बाधा बन रहे बिजली के खंभे हटाए जाएंगे। सोमवार को चौराहे का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रॉसिंग बंद होने पर दूसरे लेन में जाकर खड़े होने वाले का चालान कर भारी जुर्माना लगाने और जरूरत महसूस होने पर चौराहे पर बने मंदिर को भी जनहित में दूसरी जगह शिफ्ट करने की भी बात कही। सीपी ने डीसीपी सेंट्रल और डीसीपी ट्रैफिक को अपने-अपने स्तर से इसके लिए नगर निगम, केस्को व अन्य संबंधित विभागों से पत्राचार करने को कहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें