फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ घाट पर पोल में उतरा करंट, बच्चे को छुड़ाने में भाई को भी झटका

शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Oct 2025 10:42 PM IST

पनकी नहर के छठ पूजा घाट में सोमवार शाम को श्रद्धालुओं के आने के दौरान टेंट के पोल में करंट उतर आया। वहां खेल रहा बच्चा करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने का प्रयास करने में भाई को भी तेज झटका लगा। लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। आयोजन समिति ने पोल की लाइट कटवा दी। आवास-विकास निवासी महिला परिवार के साथ छठ पूजा में शामिल होने घाट पर आई थी। महिला पूजा करने के लिए बैठी। उसी के पास टेंट के पोल से टेक लेकर खड़े बच्चे को झटका लगा। उसे छटपटाता देख बड़ा भाई उसे बचाने दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। लोगों ने किसी तरह करंट से दोनों को छुड़ाया। बच्चों की मां ने उन्हें गोद में बैठाकर छठ मैया से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए उनका आभार जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें