फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रधानमंत्री के आह्वान पर CSJMU में नई पहल, ई-कार्ट से चलकर कुलपति ने पेश की मिसाल

श में ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार दिए जा रहे संदेश का असर अब शैक्षणिक संस्थानों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल शुरू की है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक सोमवार सुबह ई-कार्ट से अपने कार्यालय पहुंचे और ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को मजबूती देने का संदेश दिया। कुलपति की यह पहल केवल व्यक्तिगत उदाहरण नहीं बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर के लिए पर्यावरणीय जागरूकता का संदेश है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम कर इलेक्ट्रिक वाहनों और वैकल्पिक ऊर्जा साधनों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के ऊर्जा बचत और सतत विकास के विजन को धरातल पर उतारना प्रत्येक संस्थान की जिम्मेदारी है। विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना का भी केंद्र है, इसलिए यहां से सकारात्मक बदलाव की शुरुआत होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें