कल्याणपुर केशव पुरम कम्युनिटी सेंटर के सामने पार्क के पास नाले के ऊपर भारी मात्रा में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कूड़े के ढेर को देखने से लगता है कि यहां नगर निगम सफाई कर्मी नहीं आते हैं। अगर आते तो यहां पर इतनी ज्यादा मात्रा में कूड़े का ढेर नहीं लग सकता था।