फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आवास विकास एक में कूड़े का अंबार, त्योहार नजदीक होने से बढ़ी परेशानी

कल्याणपुर के आवास विकास नंबर एक में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। त्योहार नजदीक होने के बावजूद सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का आसपास से गुजरना मुश्किल हो रहा है। गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए। इसके बावजूद कूड़े का समय से उठान नहीं हो रहा है। लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने और नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें