गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर इन दिनों आवारा कुत्तों और छुट्टा गोवंशों की धमाचौकड़ी से यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। मंगलवार को एक महिला यात्री को कुत्तों के झुंड ने दौड़ा लिया। गनीमत रही कि भाग कर उसने अपनी जान बचाई। रेल पथ पर हरी घास उगी होने के कारण गोवंशों का जमावड़ा लगा रहता है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर कुत्तों का जमावड़ा रहने से यात्री सहमे रहे। दोपहर को बालामऊ पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए एक महिला यात्री जा रही थी, जिसे कुत्तों के झु्ंड ने दौड़ा लिया।