दीपावली पर घर लौट रहे यात्री जिला कुशीनगर के थाना रविन्द्र नगर के धर्मपुर बुजुर्ग पडरौना निवासी ज्ञानेंद्र कुमार गोंड (31) की कानपुर सेंट्रल में ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण तबीयत बिगड़ गई। जबतक जीआरपी दोस्तों की मदद से ट्रेन से यात्री को रेलवे अस्पताल पहुंचाती तब तक उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों और साथ सफर कर रहे दो साथियों का कहना है कि त्योहार पर घर आने के लिए चार अक्तूबर को वह लोग वडोदरा से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन से चले थे। पांच अक्तूबर को शाम साढ़े चार बजे जैसे ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पहुंची वैसे ही उसकी लोवर बर्थ में बैठे-बैठे हालत बिगड़ गई।