कानपुर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वन नेशन-वन इलेक्शन को गेमचेंजर बताया। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट जेपीसी को सौंप दी गई है। 2029 में इसकी प्रक्रिया शुरू होगी और 2034 में इसके लागू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सपा के नेता ने एक बार पार्लियामेंट में इसके लागू होने पर सहमति जताई थी, लेकिन आज सपा मुकर रही है। लोगों में इस बिल के प्रति विश्वास बढ़े इसलिए हमने इस रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट के चार रिटायर्ड जजों को भी भेजा, जिस पर उन्होंने सहमति जताई है।