जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में श्यामनगर के ड्रीमलैंड अपार्टमेंट के रहने वाले एक शुभम द्विवेदी की मौत हो गई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुभम की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।