महाराजपुर के पुरवामीर चौकी इंचार्ज पर मुफ्त में रजनीगंधा लेने का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज वायरल हुआ था जिसके बाद दरोगा की तानाशाही देख व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। मामले को उत्तरप्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा संज्ञान में लेते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई जब कोई ठोस आश्वाशन नहीं मिला तो पचास से अधिक व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष महेश वर्मा संग थाने जाकर आरोपी दरोगा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महाराजपुर के पुरवामीर गांव के रहने वाले रामशरण सिंह बाबा जलपान गृह के नाम से परचून की दुकान चलाते है पीड़ित ने बताया कि शनिवार / रविवार की मध्य रात्रि पुरवामीर के चौकी इंचार्ज दुकान आए और सिपाही को भेजकर मुफ्त में रजनीगंधा मसाला की मांग करने लगे जब दुकानदार ने मुफ्त में देने से मना किया तो दरोगा ने दुकान में घुसकर गाली गलौज की और गांजा में पकड़कर जेल भेजने की धमकी दी। व्यापारी नेता महेश वर्मा अपने पचास से अधिक व्यापारियों को लेकर पीड़ित संग थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी नेता महेश वर्मा ने कहा कि दी गई तहरीर में जांच का आश्वाशन मिला है यदि दो दिन में जांच कर कार्रवाई नहीं की जाएगी तो उच्चाधिकारियों से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।