नवाबगंज थाने के चौकी इंचार्ज और सिपाही ने दबिश से पहले धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय के साथी अनूप शुक्ला को इशारा कर दिया, जिससे वह भागने में कामयाब हो गया। यह घटना 12 जून की है, जिसका वीडियो रविवार को वायरल हो गया। पुलिस कमिश्नर ने दोनों को देर शाम निलंबित कर दिया। वायरल वीडियो में अनूप शुक्ला घर के नजदीक बैग लेकर खड़ा नजर आ रहा है। उसके साथ एक अन्य बाइक सवार भी है। अचानक गली से बाइक पर जागेश्वर चौकी इंचार्ज आदित्य बाजपेई और सिपाही विजय राज आते हैं।