फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमर उमर वैश्य महासभा ने मेधावियों को किया सम्मानित

अखिल भारतीय ओमर उमर वैश्य महासभा की ओर से रविवार को जेके मंदिर गेट नंबर एक स्थित सभागार में मेधावी सम्मान समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न बोर्डों की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को लैपटाप बैग, मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इनमें 70 से अधिक छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि नगर पंचायत रूरा के अध्यक्ष रामजी गुप्ता मौजूद ने कहा कि मेधा का सम्मान ही वास्तविक सम्मान है। उद्योगपति सुरेंद्र कुमार गुप्ता, धर्म प्रकाश गुप्ता, राम प्रकाश ओबरॉय, अजय कुमार गुप्ता और सुरेश गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। नगर इकाई अध्यक्ष संजय गुप्ता, रूपेश गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, सचिन गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, राजू गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें