जनपद एवं सत्र न्यायालय में आग की सूचना से अफरातफरी मच गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लाटूश रोड अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्रा ने टीम साथ न्यायालय में शनिवार को माॅकड्रिल का आयोजन किया था। इस दाैरान कर्मचारियों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। प्रभारी अधिकारी नजारत विकास गोयल और नाजिर सुरेश चंद्र तिवारी के साथ ही न्यायालय के 80 कर्मचारियों को अग्निशमन एवं जीवन रक्षा कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आग जलाकर फायर इस्टिंग्युशर की मदद से बुझाकर दिखाया गया। अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्रा ने कहा कि आग लगने की स्थिति में धैर्य से काम लें। आग लगने पर लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें। धुएं में फंसने पर बैठ या लेट जाएं और मुंह पर गीला कपड़ा बांध लें।