फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व के लिए पालिका ने कसी कमर, 15 को गंगा स्नान

मकर संक्रांति पर्व को लेकर नगर पालिका की ओर से मंगलवार से सभी प्रकार के प्रबंध किए जाने के कार्य शुरू करा दिए गए हैं। इसमें घाटों के आस-पास सुरक्षा के चलते बैरिकेडिंग कराते हुए नाव, नाविक, गोताखोरों की तैनाती होगी। इस बार नमामि गंगे और आनंद घाट पर ही श्रद्धालु गंगा स्नान कर सकेंगे। अत्याधिक कटान के कारण शिव बाबा घाट, कंट्रोल घाट और बालू घाट पर गंगा स्नान करने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। नगर पालिका गंगाघाट की ओर से आज सुबह से ही नमामि गंगे और आनंद घाट के किनारों पर साफ सफाई टीम लगवाकर कराई गई। ईओ पालिका मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नवीन गंगापुल की कोठियों में दूधिया रोशनी वाली लाइट लगाए जाने के साथ ही जेसीबी की मदद से समतलीकरण कराना शुरू किया गया। बताया कि मिश्रा काॅलोनी के शिव बाबा घाट, कंट्रोल घाट और पुरानी बाजार के निकट पड़ने वाले बालू घाट क्षेत्र में भीषण कटान हो रही है जहां गहरी खाई बन गई है। ऐसे में गंगा स्नान यहां संभव नहीं है जिस कारण मकर संक्रांति पर्व के गंगा स्नान करने के लिए स्थना को बदला गया। 15 जनवरी को पर्व के दौरान तय किए गए आनंद और नमामि गंगे घाट के किनारों पर ही लोग गंगा स्नान करेगें। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए मोबाइल टॉयलेट, महिलाओं के कपड़े बदलने के स्थान भी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें