फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज व विधायक ने बाढ़ प्रभावित मोहल्लों का मोटर बोट से किया दौरा

सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित मोहल्लों का मोटर बोट से दौरा कर वहां रहने वाले परिवारों का हालचाल जाना। कटरी के करीब दो किलोमीटर इलाके का दौरा किया। सांसद ने बताया कि लगभग तीन हजार परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्हें सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। सांसद व विधायक एडीएम सुशील कुमार व एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी के साथ सुबह मिश्रा कॉलोनी स्थित नवीन बाढ़ केंद्र पहुंचे। यहां निरीक्षण करने के बाद सभी मोटर बोट पर बैठकर रविदास नगर कटरी, मनोह नगर, शक्ति नगर, इंदिरा नगर कटरी, सीताराम कालोनी समेत छह मोहल्लों का दौरा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें