कानपुर के जाजमऊ स्थित जेके चौराहे पर शनिवार रात रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में कुछ दबंगों ने मां-बेटे की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष फ्लाईओवर के नीचे सब्जी की दुकान लगाता है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल कांशीराम और हैलट में भर्ती कराया है और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही है।