भीतरगांव इलाके के किसान भाइयों के लिए खुशखबरी भरी खबर जहानाबाद कृषि उत्पादन मंडी से आई है। पड़ोसी कस्बा जहानाबाद मंडी में शनिवार रात सामान्य मिर्च के रेट में 5 रुपये का उछाल आया। देर रात तक 32 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया। जहानाबाद मंडी के आढ़तियों के मुताविक रविवार शाम भी रेट में उछाल होने की संभावना है। दरअसल गेहूं के लिए खेत तैयार होने का समय चल रहा है। जिसके चलते किसान मिर्च की फसल उजाड़ चुके हैं या कुछ उजाड़ रहे हैं। जिसके चलते मंडी में मिर्च की आवक कम हो रही है। जैसे-जैसे मंडी में आवक कम होगी मिर्च के रेट बढ़ेंगे।