फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की प्रेसवार्ता, गिनाईं उपलब्धियां

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को छावनी स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग एवं जनपद के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं, रोजगार सृजन, किसानों के हित में संचालित योजनाओं तथा युवाओं के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास और सुशासन के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें